हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने इज़रायल के बढ़ते उत्पात और झंडा मार्च के खिलाफ़ करारा जवाब दिया है। हमास का कहना है कि क़ुद्स (यरुशलम) और अल-अक्सा मस्जिद फ़िलिस्तीन की अपरिवर्तनीय पहचान हैं, जिन्हें कोई ताकत नहीं बदल सकती।
हमास ने आज एक धमाकेदार बयान में साफ कर दिया कि इज़रायल कब्जाधारियों का "झंडा मार्च" और यहूदीकरण का षड्यंत्र पूरी तरह नाकाम हो जाएगा। संगठन ने खुलासा किया कि दुश्मन की हर कोशिश फिलिस्तीनियों के दिलों से कुद्स और अल-अक्सा के प्रतीक को नहीं मिटा सकती।
आतंकवादी कब्जाधारी चाहे जितनी भी साजिशें रच लें, वे कुद्स और अल-अक्सा को हमारी नसों से नहीं निकाल सकते। हमारा प्रतिरोध तब तक कायम रहेगा, जब तक आखिरी कब्जाधारी इस पवित्र धरती से नहीं निकल जाता।
हमास ने सभी सरकारों और जनता से कहा: कुद्स और अक्सा तुम्हारी भी इज्जत है। हर स्तर पर दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब दो। ये अत्याचार पूरी उम्माह के खिलाफ हैं।
हमास ने चेतावनी देते हुए कहा कि: हमारे बच्चों के दिलों से अल-अक्सा का प्यार कोई ताकत नहीं निकाल सकती। हर हमला हमें और एकजुट करता है।
आपकी टिप्पणी